Friday, January 25, 2019

कलयुग में मनुष्य की उम्र घटकर रह जाएगी 20 साल, तप के लिए यह युग है श्रेष्ट

हिंदू घर्म में वेद और पुराणों में चार युग बताए गए हैं। माना जाता है कि सतयुग में स्वयं देवता, किन्नर और गंधर्व पृथ्वी पर निवास करते थे। सतयुग के बाद आया त्रेता युग। इस युग में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। इसके बाद द्वापर युग की शुरुआत हुई , इस युग में श्रीकृष्ण भवान ने जन्म लेकर पृथ्वी से दुष्टों का संहार किया। द्वापर युग के बाद कलयुग की शुरूआत हुई। वेदों और पुराणों के अनुसार कलयुग का कालखंड सबसे छोटा माना गया है इस युग में भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा, जिसका नाम होगा कल्कि। विष्णु पुराण के अनुसार इस युग में कन्याएं 12 साल में ही गर्भवती होने लगेंगी, मनुष्य की औसत आयु घटकर 20 साल रह जाएगी।

कलयुग से जुड़ी विशेष बातें
ऋषि पराशर ने तप के लिए कलयुग को बताया है श्रेष्ट
विष्णु पुराण के अनुसार देवताओं के पूछे जाने पर कि किस युग में तप और पुण्य का फल जल्दी मिलेगा तो पराशर ऋषि ने वेदव्यासजी के कथनों का जिक्र करते हुए कलियुग को सबसे उत्तम बताया।

- श्रीवेदव्यास जी को ही वेदों का रचनाकार माना जाता है। वेदव्यास जी से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार, वेदव्यास जी ने सभी युगों में कलयुग को श्रेष्ठ युग कहा है।

कलयुग क्यों है श्रेष्ट?
विष्णुपुराण में वर्णित एक घटना के अनुसार, मुनिजनों और ऋषियों के साथ चर्चा करते हुए वेदव्यास जी कहते हैं सभी युगों में कलयुग ही सबसे श्रेष्ठ युग है। क्योंकि दस वर्ष में जितना व्रत और तप करके कोई मनुष्य सतयुग में पुण्य प्राप्त करता है, त्रेतायुग में वही पुण्य एक साल के तप द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

- ठीक इसी प्रकार उतना ही पुण्य द्वापर युग में एक महीने के तप से प्राप्त किया जा सकता है तो कलयुग में इतना ही बड़ा पुण्य मात्र एक दिन के तप से प्राप्त किया जा सकता है। इस तरह व्रत और तप के फल की प्राप्ति के लिए कलयुग ही सबसे श्रेष्ठ समय है।

कौन थे पराशर ऋषि?
पराशर ऋषि मुनि शक्ति के पुत्र तथा वशिष्ट ऋषि के पौत्र थे। ऋषि वशिष्ठ ब्रह्मा के पुत्र हैं। पराशर ऋषि को सभी वेदों का ज्ञान था।

ऑफर पर विचार करेंगे
गौर कहते हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, जिस पर वो विचार कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के ऑफर पर बाबूलाल गौर क्या विचार कर रहे हैं, यह तो उन्होंने अभी खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस ऑफर को लेकर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में बुजुर्गों का अनादर हो रहा है और कांग्रेस में अनुभव का सम्मान किया जाता है, इसलिए दिग्विजय सिंह ने उन्हें यह ऑफर दिया है।

कांग्रेस के पास नेताओं की कमी
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कांग्रेस के पास ऐसे नेता नहीं हैं जिनको चुनाव लगाया जा सके, इसलिए कांग्रेस बीजेपी के लोगों से बातचीत कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि बाबूलाल गौर को दिग्विजय सिंह ने भोपाल से चुनाव लड़ने का ऑफर किया है तो इस पर राकेश सिंह ने कहा कि बाबूलाल गौर ने खुद ही मना कर दिया है। इस पर वे कुछ नहीं कहेंगे।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से न्यू-मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकांटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जाएंगी। आम ट्रैफिक के लिए मार्ग लिली टॉकीज, चिकलौद रोड, जिंसी धर्मकांटा होते हुए टीटी नगर की ओर रहेगा।

No comments:

Post a Comment